Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर तृणमूल का दबाव, मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आयोग इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है

14 Jan 2026

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर तृणमूल का दबाव, मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कोलकाता। तृणमूल ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े सवालों को लेकर चुनाव आयोग पर दबाव बढ़ा दिया है। शशि पांजा और सायोनी घोष के नेतृत्व में पार्टी के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में गाडिय़ों में चुनावी फॉर्म मिलने की घटनाओं पर गंभीर चिंता जताई। शशि पांजा ने मुलाकात के बाद कहा कि यह कोई अलग-थलग मामला नहीं है। इससे पहले भी राज्य के कई इलाकों में फॉर्म 6 और फॉर्म 7 बरामद किए जा चुके हैं। उनका आरोप है कि इस तरह की घटनाएं मतदाता सूची में छेड़छाड़ और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश की ओर इशारा करती हैं।शशि पांजा ने कहा कि बार-बार सामने आ रही इन घटनाओं से आम मतदाताओं के मन में संदेह पैदा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग इस पूरे मामले की गहन जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे।बैठक के दौरान तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई अहम सवालों के जवाब भी मांगे। पार्टी ने मांग की कि आयोग यह स्पष्ट करे कि अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल कितने फॉर्म जमा किए गए हैं। इसके साथ ही यह भी बताया जाए कि एक मतदाता को कितनी बार आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति है, ताकि किसी भी तरह के दुरुपयोग की संभावना को रोका जा सके।
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आयोग इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और चुनाव की निष्पक्षता बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सामने आई शिकायतों की पूरी तरह जांच की जाएगी। तृणमूल नेताओं ने दोहराया कि पार्टी निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को समय रहते इन सवालों का जवाब देना चाहिए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का भरोसा बना रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर तृणमूल का दबाव
मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आयोग इन सभी मुद्दों को गंभीरता से ले रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News